Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत और ब्राजील के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों ने स्वास्थ्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

भारत और ब्राजील के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रियों ने स्वास्थ्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की



केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकीपृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ब्राजील के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री मार्कोस सीजर पोंटेस के नेतृत्व वाले दल के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी मुद्दों और संभावित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर विस्तृत चर्चा की। इन मुद्दों में ब्रिक्स पर चर्चा भी शामिल थी। इस प्रतिनिधि मंडल का स्वागत स्वंय मंत्री श्री हर्ष वर्धन ने 24 फरवरी को किया था।

image0016TYA.jpg

प्रतिनिधि मंडल द्वारा की गई चर्चा के केंद्र में भारत और ब्राजील के बीच स्वास्थ्यदवाओं और कोविड-19 वैक्सीन जैसे विषयगत मुद्दे रहे। जैव प्रौद्योगिकीऊर्जानैनो प्रौद्योगिकीआईसीटीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंससाइबर सुरक्षाउपग्रह द्वारा बायोम और कृषि क्षेत्रोंमहासागरोंजल की गुणवत्तावायु की गुणवत्ता और वायुमंडलीय प्रदूषण की निगरानीमौसम पूर्वानुमान और जलवायु परिवर्तन के लिए पृथ्वी प्रणाली मॉडलिंग का विकास जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा हुई।

डॉ. हर्षवर्धन ने ब्राजील के मंत्री को सूचित किया कि वैज्ञानिक घटनाओं की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है जिसे 2021 में ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में भारत द्वारा संचालित और समन्वित किया जाएगा। भारत स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ब्राजील के साथ सहयोग करने का इच्छुक है। पृथ्वीमहासागर और वायुमंडलीय विज्ञानमौसम पूर्वानुमानजलवायु परिवर्तननवीकरणीय ऊर्जानिम्न कार्बन प्रौद्योगिकियांकृषिसाइबर-भौतिक प्रणालीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसपर्यावरण (जलवायु प्रदूषण)सर्कुलर इकोनमीअंतरिक्षनैनोनवाचार और उद्यमिता जैसे विषयों पर भारत कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि शोधकर्ताओं की गतिशीलता किसी भी सहयोग की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। शोधकर्ताओं की प्रोजेक्ट-आधारित गतिशीलतादोनों पक्षों के वैज्ञानिकों और अनुसंधान संगठन के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग और नेटवर्किंग बनाने के लिए छात्रों को बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 'वैक्सीन मैत्रीतंत्र के तहत अधिक जोखिम वाली आबादी के लिए सस्ती कीमतों पर सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव हैभारत दुनिया के अपने सहयोगी देशों को टीकों की आपूर्ति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

श्री मार्कोस सीजर पोंटेस ने कहा कि ब्राजील मौसम पूर्वानुमानजलवायु परिवर्तनअंतरिक्ष विज्ञान और दोनों पक्षों के वैज्ञानिकोंउद्यमियों और अभिनव प्रयोग करने वालों से सहयोग करने के लिए उत्सुक रहा है और दोनों देश एक दिशा में सोचने और काम करने के लिए एक दूसरे से तकनीकी मदद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए दोनों साथ काम कर सकते हैं।

 

दोनों पक्षों ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक में विज्ञानप्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग को स्वीकार किया।

 

एमजी/एएम/पीके


Source: Posted On: 25 FEB 2021 4:57PM by PIB Delhi






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ