अगर आपको अपना EPF अकाउंट ट्रांसफर करना है तो आपको कहि जाने की जरुरत नहीं है घर बैठे आप अपना EPF अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं | 

तो चलिए देखते है क्या प्रोसेस है ऑनलाइन EPF को ट्रांसफर करने का | 

स्टेप १ : 

आपको जाना है Unified Portal पर वह आपको UAN नंबर और पासवर्ड टाइप करके लॉगिन करना है | कुछ इस तरह 

transfer epf online

यह लिंक ऑफिसियल वेबसाइट का है 

---------------------------------------------------------------------------

स्टेप २ :

उसके बाद आपको जाना है 'Online Services' पर  क्लिक करें    ‘One Member- One EPF Account (Transfer Request)

---------------------------------------------------------------------------

स्टेप ३ :

वर्तमान रोजगार से सम्बंधित 'Personal Information' और 'PF Account' को वेरीफाई करें | 

---------------------------------------------------------------------------

स्टेप ४ :

'Get  Details' बटन पर क्लिक करें, आपको पिछले रोजगार के भविष्य निधि कहते का विवरण दिखाई देगा | 

---------------------------------------------------------------------------

स्टेप ५ :

फॉर्म को अनुप्रमाण के लिए पिछले नियोक्ता या वर्तमान नियोक्ता में से किसी एक को चुनें | 

---------------------------------------------------------------------------

स्टेप ६ :

UAN रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करने के लिए "GET OTP " बटन पर क्लिक करें | OTP दर्ज करें और उसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें | 

---------------------------------------------------------------------------

आप इस तरह अपना EPF अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं 

कमेंट और शेयर करना न भूलें |